फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बेहोश कर प्रेमी को बुलाया घर, हंगामा

Tue, 31 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता ने पति को बेहोश कर आधी रात प्रेमी को मिलने के लिए बुला लिया। भनक लगने पर आसपास के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और प्रेमी की धुनाई कर दी। हंगामा होने पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली में विवाहिता अपने पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। लेकिन प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


रामनगर क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली एक विवाहिता का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार रात विवाहिता ने अपने पति को दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद आधी रात को प्रेमी उससे मिलने पहुंचा। इसकी भनक आसपास के लोगों को भी लग गई। उन्होंने परिवार को जगाकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने युवक की पहले धुनाई की। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रात में ही बस्ती पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। मंगलवार सुबह विवाहिता और उसके ससुराली कोतवाली पहुंच गए। यहां विवाहिता प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। लेकिन जब पुलिस ने हवालात में बंद प्रेमी की मर्जी पूछी तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता को पांच बच्चों का हवाला देते हुए हिदायत दी। उसके बाद पुलिस ने प्रेमी मोहन (पुत्र नरपाल सिंह निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर) का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुरानी तहसील चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विवाहिता को समझा बुझाकर उसके ससुरालियों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें