फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बस की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन बॉर्डर के पास तेज रफ्तार बस ने एक रेहड़े और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घटना के दौरान बस की चपेट में आई बाइक के काफी दूर तक घिसटने से उसमें आग लग गई।
विज्ञापन




शनिवार सुबह लगभग छह बजे दिल्ली की ओर जा रही एक निजी बस ने नारसन बॉर्डर के पास नियंत्रण खो दिया। बस ने हाईवे पर आगे चल रहे पहले एक रेहड़े को टक्कर मारी और फिर एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। रेहड़े पर सवार महिला सुरेशो पत्नी सुरेन्द्र निवासी बरला (70) की मौके पर मौत हो गई। रेहड़ा चालक सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

चपेट में आई बाइक को बस घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गई। इससे बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार निशांत पुत्र राजेंद्र निवासी अलमासपुर मुजफ्फरनगर गंभीर घायल हो गए। तनिष्क पुत्र सुशील निवासी रामपुरी मुजफ्फरनगर को सामान्य चोटें आईं हैं। वहीं चालक बस को चेकपोस्ट के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। इस घटना के बाद नारसन बॉर्डर पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन




नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि नारसन बॉर्डर के पास सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नारसन भेजा है। बस में सवार अन्य यात्रियों को पूछताछ के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया। बस, रेहड़ा, बाइक को चौकी लाया गया। अभी घायल व मृत महिला के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें