फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिस्तर में घुसे सांप के डंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भक्तोवाली गांव में शनिवार तड़के बिस्तर में घुसे जहरीले सांप के डंसने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के समय महिला अपने बच्चों के साथ बिस्तर पर सो रही थी।
विज्ञापन


भक्तोवाली गांव निवासी सोनी शनिवार सुबह करीब चार बजे बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान बिस्तर में घुसे सांप ने उसे डंस लिया। महिला ने अपने पति को बताया कि उसे किसी चीज ने जोर से काटा है और पेट में तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद परिजनों ने बिस्तर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान परिजनों को तकिये के नीचे एक जहरीला सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे देहरादून के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को देहरादून अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें