फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हाईवे पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पार कर रही एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नारसन खुर्द गांव निवासी लक्ष्मी देवी (40) शनिवार रात करीब आठ बजे नारसन से अपने घर जा रही थी। इस दौरान वह हाईवे पार कर रही थी। तभी अचानक एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से वह हाईवे पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होता देख लोग मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार फरार हो गया।



लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही बाइक सवार की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें