फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दुकान में घुसकर महिला से मारपीट, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटी गंज स्थित एक दुकान में काम करने वाली महिला ने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, पेट पर लात मारने और पर्स छीनने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह करीब डेढ़ माह की गर्भवती थी और घटना में पेट पर चोट लगने के बाद उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी तरन्नुम ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह निया फैशन शॉप में सिलाई का काम करती है और एक पैर से दिव्यांग है। उसके अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह दुकान पर काम कर रही थी। इसी दौरान दुकान के ऊपर रहने वाले कुछ लोग और करीब दस अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके पेट पर लात मारकर नीचे गिरा दिया गया।
महिला का आरोप है कि हमलावरों ने सिलाई मशीन और अन्य सामान दुकान से बाहर फेंक दिया। साथ ही उसका पर्स भी छीन लिया जिसमें 3200 रुपये और जरूरी कागजात थे। तहरीर के अनुसार, घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे रेफर किया गया। महिला ने चिकित्सकीय दस्तावेज भी तहरीर के साथ संलग्न किए हैं। वहीं, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा था जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें