फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तार चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाढेकी गांव में किसानों के खेतों में लगी मोटर से तार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी की गई तार और एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी गांव में 11 मई की रात को चार किसानों के खेत में स्थित ट्यूबवेल पर लगी बिजली की मोटर तोड़कर चोरों ने तार चोरी कर लिया था। किसान श्याम सिंह, जयपाल, नकली और मेनपाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।

शुक्रवार रात को पुलिस को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने कांस्टेबल प्रकाश खनेड़ा और मदनपाल के साथ लक्सर - भुरना मार्ग से घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक चाकू और करीब चार किलो तांबे की तार बरामद हुई।
विज्ञापन




पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू सैनी निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी बताया। पूछताछ में उसने ढाढेकी गांव में खेतों में लगी मोटर से तार चोरी करने की बात स्वीकार की। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें