श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से नेहरू स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। स्वयं
उत्तराखंड एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से प्राप्त सूचना के आधार पर बुग्गावाला थाना क्षेत्र के खानपुर रेंज में छापा मारकर वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक हाथी दांत बरामद हुआ है। इसकी लंबाई करीब 22 इंच, गोलाई 9 इंच और वजन लगभग 2.4 किलोग्राम है।
टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वन्यजीव अंगों की तस्करी की जा रही है। इस पर एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलाम हसन उर्फ शमशेर (35) निवासी ग्राम दौलतपुर हजरतपुर उर्फ बुधवा शहीद थाना बुग्गावाला को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना बुग्गावाला में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभागीय वन अधिकारी स्वप्निल ने बताया कि वन्यजीवों एवं उनके अंगों की तस्करी वन अपराध की श्रेणी में आता है। ये भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दंडनीय अपराध है।