लक्सर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति-पत्नी के बीच पिछले सात माह से आपसी विवाद चल रहा था। पत्नी ने पति के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
लक्सर क्षेत्र की एक विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ सालों पहले उसकी शादी क्षेत्र के ही बसेड़ी गांव में हुई थी, लेकिन पति की हरकतों को देखते हुए हमेशा उनके बीच अनबन रहती थी। इस कारण वह पिछले सात माह से अपने मायके मेें थी। विवाहिता का कहना है कि शुक्रवार को उसके ससुराल के कुछ आदमी आपसी फैसले के बाद उसे ससुराल में ले आए थे। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने शुक्रवार की रात को उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। कोतवाल जयदेव आर्य का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।