विवाद होने पर प्रेमिका ने उपहार में दी गई सोने की चेन वापस नहीं की तो प्रेमी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसका चैन छीन लिया है। प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक माेहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने अपने फोटो व नंबर शेयर किए। तीन माह में तीन बार प्रेमी उससे मिलने रुड़की आया। उसने उपहार में उसे 20 हजार की सोने की चेन दी थी। इसके बाद युवक ने उसके परिजनों से मुलाकात कर शादी का प्रस्ताव रखा। इसपर युवती के परिजन राजी हो गए।
Roorkee Crime: महिला की फेसबुक आईडी से परिचितों को अचानक जाने लगे अश्लील मैसेज, फिर सामने आई एक और बात
युवती ने बताया कि इस बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने बातचीत बंद कर दी। कुछ दिन पहले युवक की उसके पास कॉल आई और उसने सोने की चेन वापस करन की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अगर चेन वापस नहीं की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
आरोप है कि चेन वापस नहीं करने पर युवक ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो लगाकर फर्जी आईडी बना ली। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। वह रोजाना वीडियो और फोटो डालकर परेशान कर रहा है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।I