फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डिलीवरी वाहन में हो रही थी गैस सिलिंडर की रिफिलिंग, 20 सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजिला पूर्ति कार्यालय की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई, सिलिंडर संबंधित कंपनी को सौंपे
I
I
I
I
I
Iत्योहारी सीजन में गैस सिलिंडर का अवैध रिफिलिंग का धंधा जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को केदारपुरम में केदार भवन के समीप एक गैस डिलीवरी वाहन में जिला पूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीम ने अवैध रिफिलिंग पकड़ी। जिसके बाद 20 सिलिंडर और वाहनों को जब्त कर संबंधित कंपनी को कार्रवाई के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iजिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने कहा कि प्रवर्तन टीम को डिफेंस कॉलोनी केदारपुरम निकट केदार भवन में समीप गैस डिलीवरी वाहन में सिलिंडर से गैस निकालकर दूसरे सिलिंडर में भरने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर छापा मारा और सिलिंडर का वजन कराया। कई सिलिंडर में गैस कम मिली। मौके पर भी अवैध रिफिलिंग होना पाया गया। जिसके बाद टीम ने वाहन में रखे 20 घरेलू सिलिंडर, एक कंपोजिट व एक एफटीएल सिलिंडर को वाहन सहित जब्त कर लिया लिया। संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारियों को बुलाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जब्त सिलिंडर और वाहन उनके सुपुर्द कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन में लगातार अभियान चलाया जाएगा। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक शाह, पूर्ति निरीक्षक जगदीश प्रसाद सकलानी, होशियार सिंह, पूर्ति सहायक विजय नैथानी मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें