फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कूड़े के ढेर लगे तो लोगों ने लगाई आग, चौथे दिन भी हड़ताल जारी

विज्ञापन
आग
विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रहने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। कई जगह लोगाें ने संयम खो दिया और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर में आग लगाई गई। रात और दिन में जगह-जगह कूड़े से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को एएसडीएम एके शुक्ला, मेयर अनीता अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश तिवारी की मध्यस्थता में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्षद और कर्मचारी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चली बैठक के दौरान कई बार तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। इसके कारण किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी और वार्ता बेनतीजा रही।

कर्मचारी नेता नरेश घोघलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एएसडीएम वार्ता के लिए पहुंचे थे लेकिन उनके बयान से कर्मचारी नाराज हो गए। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे ठीक तरीके से बातचीत नहीं की गई। उनका कहना है कि कई बार मांगपत्र देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उधर, देर रात तक नगर आयुक्त, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी नेता निगम कार्यालय में मौजूद रहे और कर्मचारियों को मनाने का प्रयास जारी रहा। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों ने कुछ शर्तों के साथ हड़ताल समाप्त करने के संकेत भी दिए हैं। फिलहाल कूड़े का अंबार जी का जंजाल बन गया है। लोग आपा खो रहे हैं और कूड़े में आग लगा रहे हैं, इससे प्रदूषण भी फैल रहा है।

आग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें