फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हेलमेट पहनकर चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को यातायात निदेशालय एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश पर भगवानपुर पुहाना स्थित टाइटन घड़ी प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


उप निरीक्षक यातायात जगदीश दत्ता ने हेलमेट नहीं पहनने से होने वाले गंभीर हादसों और जान के खतरे के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट पहनें और अपने परिवार, रिश्तेदारों व साथियों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी भी दी गई। अभियान में हेड कांस्टेबल संगीत पोखरियाल और कांस्टेबल सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें