फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बच्चों को सिखाएंगे शरीर के प्रति सकारात्मक सोच का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के लिए ‘शरीर के प्रति सकारात्मक सोच’ (बॉडी पॉजिटिविटी) विषय पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को अपने रूप-रंग और शारीरिक विशेषताओं को सहजता से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक बनावट, रंग-रूप और विशेषताएं अलग-अलग होती हैं। यही विविधता हर व्यक्ति को विशिष्ट बनाती है। बताया गया कि किसी का मूल्यांकन उसके बाहरी रूप के आधार पर करने के बजाय उसके गुणों, व्यवहार, प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें दूसरों के शारीरिक स्वरूप का मजाक नहीं उड़ाने, भेदभाव से दूर रहने और सभी के प्रति सम्मान व संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने ऐसी गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि बच्चों को आत्मविश्वासी, संवेदनशील और सकारात्मक सोच वाला नागरिक बनाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें