फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खाली प्लॉट में जलभराव से मकान को खतरा, निगम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 स्थित सोलानीपुरम में एक खाली प्लॉट में लगातार हो रहे जलभराव से आसपास के निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी हरीप्रकाश शर्मा ने मेयर को शिकायत पत्र भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार उनके मकान के उत्तर दिशा में स्थित एक बड़ा खाली प्लॉट लगभग पांच फीट गहरा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अपने घरों का गंदा पानी पाइप के माध्यम से अवैध रूप से इस प्लॉट में छोड़ा हुआ है। लगातार पानी भरा होने के कारण प्लॉट तालाब जैसा बन गया है जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
हरीप्रकाश शर्मा का कहना है कि जलभराव के कारण उनके मकान की दीवारों और नींव तक नमी पहुंचने लगी है। इससे भवन को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। उनका कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घट सकती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष भी नगर निगम को इस समस्या से अवगत कराया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पानी की समुचित निकासी के लिए प्राथमिकता के आधार पर नाली का निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें