फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न हुईं शहर की गलियां, परेशानी

सार

चार दिन से हो रही बारिश से शहर की कई गलियां जलमग्न हो गईं।बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन कुछ परेशानियां भी सामने आई हैं।वहीं, बारिश के चलते हाईवे पर दौड़ने वाले वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन से हो रही बारिश से शहर की कई गलियां जलमग्न हो गईं। इतना ही नहीं कई घरों में पानी घुस गया है जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, हाईवे पर भी कई स्थानों पर जलभराव होने से वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन कुछ परेशानियां भी सामने आई हैं। दरअसल, शहर की गलियों में लबालब पानी भर गया है। बारिश से ढंडेरा, दुर्गा कालोनी, चंद्रपुरी, अशोकनगर, कृष्णानगर, अंबर तालाब, नेहरू नगर समेत अन्य स्थानों पर गलियों में पानी भरने से आवाजाही भी बंद हो गई। शाम के समय पानी कम हुआ तो लोग घरों से बाहर निकले। वहीं, ढंडेरा में कई गलियों में बने घरों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं, बारिश के चलते हाईवे पर दौड़ने वाले वाहन रेंगते नजर आए।
भारी बारिश के कारण रेलवे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लक्सर में बारिश के कारण रविवार को टिनशेड भी टपकने लगे जिससे यात्रियों को परेशानी से गुजरना पड़ा। यात्री बारिश से बचने के लिए इधर-उधर बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें