फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉच टावर से होगी कलियर मेले की निगरानी

Wed, 07 Dec 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
साबिर पाक के सालाना उर्स में संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए इस बार वॉच टॉवर लगाए जा रहे हैं। इन टावर की मदद से पुलिसकर्मी पूरे मेले पर नजर रख सकेंगे। कलियर में पहली बार वॉच टॉवर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कलियर उर्स में उर्स के दौरान कोई असमाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न कर सके। इसको लेकर उर्स में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी मेले में तैनात रहे हैं। इसके अलावा कलियर उर्स में पहली बार वॉच टॉवर भी बनाए जा रहे हैं। उर्स क्षेत्र में 12 टावर बनाए जा रहे हैं। इन टावर पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। टावर के जरिये पुलिस की उर्स में आने वाले लोगों को पर नजर रखेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति जायरीनों की भीड़ का लाभ उठाकर कुछ गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा। तो तुरंत ही उसे वाच टॉवर पर तैनात पुलिसकर्मी चिह्नित कर लेंगे और उसे तत्काल पकड़ लिया जाएगा। टावर पर तैनात पुलिसकर्मी उर्स में विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहेंगे। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वॉच टॉवर बनाए गए हैं। इनके जरिये पूरे मेले पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा जगह-जगह सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें