फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकार गए राशन या मारी कुंडली!

Thu, 07 Apr 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
गेहूं खरीद की तैयारी, बारदाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के अंतिम माह के राशन को रुड़की अधिकतर डीलरों ने अब तक भी नहीं बांटा। आशंका जताई जा रही है कि डीलर न या तो राशन की कालाबाजारी कर ली है या फिर राशन दबाए बैठे हैं। जबकि सरकार प्रत्येक माह सस्ते गल्ले की दुकानों पर कार्डधारकों के लिए राशन उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन


इसके तहत मार्च महीने का राशन भी सरकार की ओर से दुकानों पर भेजा गया है। लेकिन अधिकतर डीलरों ने अब तक भी नहीं बांटा है। कार्डधारक आए दिन राशन के लिए सस्ते गल्ले की दुकानों पर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन डीलर वित्तीय वर्ष की व्यस्तता की वजह से राशन नहीं आने की बात कहकर इन्हें टरका रहे हैं।

इन गांवों की शिकायतें
चंद्रपुरी कलां, बढ़ेड़ी, प्रहलादपुर, रहीमपुर, लालचंदवाला, गोवर्धनपुर, नागल, पौडोवाली, मोहनपुरा, कान्हावाली, भारुवाला, इब्राहिपुर दल्लावाला, जोगावाला, सिकरोढ़ा आदि गांवों में अभी तक भी सरकारी राशन नहीं बांटा गया है। इसके लिए उपभोक्ता शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन


जहां-जहां से राशन नहीं मिलने की शिकायतें मिलेंगी वहां अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि जांच में बात सही निकलती है तो वहां के डीलर एवं अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आरके शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी

राशन वितरण प्रणाली में सुधार की मांग
राशन वितरण प्रणाली में हो रहीं गड़बड़ियों को दूर कर सुधार करने की मांग जागृति जनसेवा एवं कल्याण समिति ने उठाई है। कई बिंदुओं पर डीएसओ का ध्यान केंद्रित कराते हुए समाधान की मांग की है। समिति की ओर से जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया है कि राशन डीलर प्रतिदिन दुकान नहीं खोलते।

जिसकी वजह से कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राशन की दुकानों पर आने वाला राशन (गेहूं, चीनी एवं चावल) की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती। डीलर उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं देते। समिति पदाधिकारियों ने इन खामियों को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में समिति संरक्षक जेडी त्यागी, अध्यक्ष श्याम कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव दिनेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सोहन सिंह, सुरेंद्र, जसविंदर सिंह, दिनेश शंकर शर्मा, अरुण शर्मा, आरपी सिंह, एएन तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें