फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, बॉर्डरों पर बढ़ा सुरक्षा का पहरा

विज्ञापन
खानपुर यूपी बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस व बीएसएफ के जवान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मतदान के मद्देनजर सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है। पुलिस से लेकर फोर्स के जवान बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही वीडियोग्राफी कर रहे हैं। वहीं, नारसन बॉर्डर पर रविवार को कोरोना जांच का काम बंद रहा। ऐसे में सिर्फ बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की ही तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान होना है। ऐसे में पुलिस ने चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए बूथों से लेकर बॉर्डर पर मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी भी लगातार अधीनस्थों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। रविवार को नारसन बॉर्डर पर पुलिस और फोर्स के जवानों की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही वाहन सवारों का नाम व पता नोट कर वीडियोग्राफी की गई। इसके अलावा बॉर्डर पर रविवार को कोरोना जांच का काम बंद रहा। वहीं, पुलिस की ओर से संपर्क मार्गों पर भी कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने बुढ़पुर, गंग नहर पटरी, सकौती, खेड़ाजट्ट आदि संपर्क मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि बॉर्डर से लेकर संपर्क मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
बॉर्डरों पर की गई वाहनों की सघन चेेकिंग
चुनाव को लेकर पुलिस ने क्षेत्र के यूपी बॉर्डरों पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस वाहनों की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दे रही है। सोमवार को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के सभी बार्डर पर बैरिकेडिंग लगा दिए हैं। खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि खानपुर पुरकाजी, खानपुर मंडावर, सिकंदरपुर पुरकाजी और दल्लावाला मोरना बार्डर पर पुलिस और फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। दूसरे राज्य से आने वाले लोगों और वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें