फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार को गोली मारकर ठिकाने लगाया 

Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
वन विभाग की टीम दफन किए गए गुलदार के शव को खोदकर बाहर निकालते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 भगवानपुर थाना अंतर्गत प्रेमराजपुर गांव में शुक्रवार की रात एक गुलदार को गोली मारकर ठिकाने लगा दिया। इस आशय की सूचना मिलने के बाद शनिवार को पुलिस और वनकर्मियों ने गांव में पहुंचकर मामले की पड़ताल की, लेकिन कोई ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। देर शाम तक वनकर्मी गांव के आसपास के क्षेत्रों की खाक छानते रहे, लेकिन दफन किए गए गुलदार का सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमराजपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक गुलदार आ धमका। इसकी जानकारी मिलते ही गांव मेें हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने घरों के दरवाजे बंद हो गए। वहीं लोग छतों पर चढ़ गए। चरचा है कि इसी दौरान किसी ने उसे गोली से उड़ा दिया। इसके बाद रातोंरात गुलदार के शव को ठिकाने लगा दिया गया। फायरिंग और गुलदार को मारे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन लोगों ने गुलदार को भगाने की बात कहकर पुलिस टीम को चलता कर दिया। सुबह होते ही गांव में गुलदार को मारने की खबर आसपास के क्षेत्रों में भी पहुंच गई।

सूचना पर भगवानपुर और हरिद्वार से वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गांव में दिनभर वन विभाग की टीम मामले की पड़ताल करती रही, लेकिन ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं हुए। भगवानपुर वन विभाग के अधिकारी नरेश ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। शाम तक और कर्मचारी बुलाकर जांच कराई जाएगी। वहीं वन विभाग के रेंजर देवेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि गुलदार के पांव के निशान गांव में पाए गए हैं, लेकिन मारने की पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर गुलदार का पता नहीं लग सका तो गांव में जल्द ही सर्च आपरेशन चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें