फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाज के लिए घरों से निकले ग्रामीण, तनाव बरकरार

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर हुए पथराव के ब? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
डाडा जलालपुर में बवाल के तीसरे दिन गांव के हालात सामान्य रहे। ग्रामीण घरों से बाहर निकले और कामकाज में व्यस्त दिखे। गांव की दुकानें भी खुलीं। लेकिन गांव में अब भी दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी देहात और सीओ पुलिस बल के साथ गांव में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस और खुफिया विभाग लगातार ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित गांव डाडा जलालपुर में शनिवार की रात हनुमान जयंती पर आयोजित शोभायात्रा पर पथराव के बाद जमकर बवाल हुआ था। गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की घटना से पूरा गांव सुलग उठा था। भगवानपुर और आसपास के कोतवाली व थानों से भारी पुलिस बल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बवाल पर काबू पाया था।
पुलिस ने एक पक्ष के 12 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बवाल के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दहशत के चलते ग्रामीण घरों में कैद हो गए थे। लेकिन तीसरे दिन सोमवार को हालात सामान्य रहे। गांव में चहलपहल रही और दुकानें भी खुलीं। ग्रामीण घर से लेकर खेतों पर कामकाज में व्यस्त नजर आए। लेकिन अब भी गांव में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

सोमवार को भी एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ पंकज गैरोला, एसओ पीडी भट्ट समेत भारी पुलिस बल गांव में डेरा डाल रहे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, खुफिया विभाग भी गांव में ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रखे रहा। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
फरार लोगों की तलाश में दी दबिश
फरार चल रहे आरोपियों की तलाश को पुलिस ने उनकी रिश्तेदारी में दबिश दी। हालांकि, कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। उधर, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने की वजह से कई ग्रामीण गिरफ्तारी के डर से तीसरे दिन भी फरार रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने आसपास अपनी रिश्तेदारी में शरण ले रखी है। वहीं, पुलिस ने बवाल के वीडियो के जरिये तीसरे दिन भी लोगों को चिह्नित किया।
बैठक में हंगामा, दो युवकों पर भड़के ग्रामीण
डाडा जलालपुर के बाद गांव डाडा पट्टी में बैठक के दौरान दूसरे समुदाय के दो युवकों के खड़े होने पर बैठक में मौजूद लोग भड़क गए और हंगामा हो गया। हंगामा होता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया और दोनों युवकों को वहां से हटाकर घर भेजा।
सोमवार को काली सेना के राज्य संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती ने गांव डाडा जलालपुर के बाद पास के ही गांव डाडा पट्टी में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि जहां बैठक हो रही थी, उसके पास ही दूसरे समुदाय के दो युवक आकर खड़े हो गए। दोनों युवक बैठक की बातें सुनने लगे। इस बीच कुछ ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी तो वह भड़क गए और हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों युवकों को घर भेजा, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, सीओ पंकज गैरोला का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। यह सब अफवाह फैलाई जा रही है। गांव का माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें