फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की आंख में गोली मारकर हत्या

Thu, 10 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बदमाशों ने ग्रामीण की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी । ग्रामीण बुधवार शाम को घर से किसी काम से अपनी बाइक पर गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण का शव नाथूखेड़ी के जंगल में पड़ा मिला। पास की ही सड़क पर उसकी बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलौर कोतवाली अंतर्गत नाथू खेड़ी के जंगल में सुबह के समय जब किसान अपने खेतों पर गए तो उन्हें वहां पर एक शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तुरंत ही मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भान सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराई गई तो उसकी पहचान मेहरबान (45 वर्ष) पुत्र लतीफ  निवासी मुंडलाना के रुप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को मेहरबान किसी काम से जाने की बात कहते हुए बाइक से गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया। उसकी सभी जगह तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

मृतक के तीन बच्चे है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया है। मृतक की बाइक समीप ही सड़क पर खड़ी मिली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भान सिंह ने बताया कि मृतक की आंख में गोली मारी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को मिले अहम सुराग
मंगलौर। ग्रामीण की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने सुरागों के आधार पर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें