फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नामकरण समारोह से लौट रहे ग्रामीण पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नामकरण समारोह से लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लोहे की रॉड से वार होने पर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने तहरीर में बताया कि 26 जनवरी को वह लक्सर कोतवाली के पीतपुर गांव में एक परिचित के यहां नामकरण समारोह में गए थे। देर शाम को वापसी के दौरान सीधडू गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने बेल्ट, लाठी डंडे और लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया।



वह हमलावरों से छूटकर भागने लगे। इसी दौरान एक हमलावर ने पीछे से उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इससे वह वहीं गिर गए। राहगीरों ने किसी प्रकार उनकी जान बचाई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी नवीन, शिशु, विपुल, अभे, सोनू व सहीराम निवासी ग्राम पीतपुर और पूरण निवासी ग्राम अलगांवा सहारनपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें