फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पंचायत घर में घुसकर ग्राम प्रधान और पत्नी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन को लेकर बुलाई गई खुली बैठक में गांव के ही चार भाइयों ने ग्राम प्रधान पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आई ग्राम प्रधान की पत्नी के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीतपुर गांव के ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीतपुर गांव में पांच फरवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र एवं अपात्र व्यक्तियों की गणना सूची बनाने के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ब्लॉक के जेई आदित्य और सचिव मनोज भी बैठक में मौजूद थे।

आरोप है कि इसी बीच सुनील, प्रवीण, अनिल और अरविंद लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर पंचायत घर में घुस आए। साथ ही ग्राम प्रधान से गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। बैठक में मौजूद उनकी पत्नी ममता ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने ममता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें प्रधान और उनकी पत्नी घायल हो गए। आरोप है कि उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें