फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम का घेरा, गाड़ी का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बिजली चोरी की सूचना पर लाठरदेवा गांव में छापामारी करने गई विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। साथ ही टीम के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी तो दो महिलाएं चोटिल हो र्गइं। भड़के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं, टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए और आंशिक रूप से सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान छेड़ रखा है। बृहस्पतिवार को विजिलेंस की टीम में शामिल एसपी हरवंश सिंह, एसडीओ धनंजय सिंह, एसडीओ हनुमान रावत, एसडीओ अरशद अली, एक्सईएन अरुणकांत, सीमा रावत और ऊर्जा निगम से नंदिता अग्रवाल पुलिस व पीएसी को साथ लेकर झबरेड़ा क्षेत्र के गांव लाठरदेवा और मोहम्मदपुर में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। टीम ने गांव में 50 से अधिक लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की बात कही तो ग्रामीण भड़क उठे। आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम को घेरकर अभद्रता कर दी। पुलिस और पीएसी ने भीड़ को भगाने के लिए लाठियां फटकारी, जिससे एक युवती और महिला चोटिल हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और टीम पर हमले की कोशिश की।
ग्रामीणों को उग्र होते देख विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने वहां से निकलने में ही भलाई समझी। इसी बीच किसी ने गाड़ी में डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। साथ ही नाराज ग्रामीणों ने इकबालपुर-मंगलौर मार्ग पर आंशिक रूप से जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद ग्रामीण इकबालपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि टीम ने जबरन घर में घुसकर अभद्रता की। इसमें एक युवती और महिला घायल हो गई। उधर, एसपी विजिलेंस हरवंश सिंह का कहना है कि बिजली चोरी की सूचना पर टीम गांव गई थी। कई लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। कार्रवाई पर ग्रामीणों ने विरोध किया।
विज्ञापन

--
घंटों तक चलता रहा ड्रामा
विजिलेंस टीम के गांव में पहुंचने और भागने के बाद ग्रामीण एकत्रित रहे। वे विजिलेंस टीम पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाते रहे। साथ ही ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात भी कही।
--
पहले भी हो चुके हैं हमले
बिजली चोरी की सूचना पर छापामारी के दौरान विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। अभी बुधवार को भी ऊर्जा निगम की टीम झबरेड़ा क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। एक महिला और दो लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें