फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरीवाले की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Mon, 19 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के मानक मजरा निवासी एक फेरी वाले की हत्या कर शव को कलियर क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया गया। सोमवार को ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की। मामले में प्रथम दृष्टया गला काटकर उसे जलाने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


 कलियर क्षेत्र के साबरी बाग के पीछे खेत में एक अधजला शव देखकर ग्रामीण ने कलियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे  थाना प्रभारी ने मामले की जांच पड़ताल की तो उसकी जेब से एक आईडी बरामद हुई, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त मुकर्रम-38 पुत्र अशरफ निवासी मानक मजरा के रूप में हुई। खेत में शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

लोगों का कहना था कि इससे पहले भी खेत में आवाजाही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या का शव को आज ही किसी ने ठिकाने लगाने के लिए यहां फेका था। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। साथ ही जेब से मिली आईडी की पुष्टि के लिए भगवानपुर पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद मालूम हुआ कि मुकर्रम फेरी लगाने का काम करता था और पिछले चार-पांच दिन से गायब बताया जा रहा है, हालांकि भगवानपुर में इसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं है। कलियर पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या कहीं और करके शव कलियर क्षेत्र में फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें