फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील से मारपीट में चार के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में एक वकील से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें से धरे गए दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलौर पुलिस के हवाले कर दिया है। मालूम हो कि दो दिन पहले ही मंगलौर में भी वकील पर हमला किया गया था जिसमें उसकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

 घटनाक्रम के अनुसार शनिवार को रामनगर स्थित कोर्ट परिसर में दोपहर के समय लालबाड़ा मंगलौर निवासी अधिवक्ता गुलबसर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। शोर सुनकर आसपास से एकत्रित वकीलों ने दो हमलावरों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित वकील की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चैंबर में घुसकर मारपीट करने और गालीगलौज करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में रवि अब्बास, अरशद निवासी शक्ति विहार और इमरान तथा पप्पू निवासी मतलबपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। इससे पहले भी वकील के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है जिसके बाद वकील की ओर से मंगलौर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। यही कारण है कि गंगनहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा भी अब मंगलौर स्थानांतरित कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों रवि अब्बास और अरशद को भी मंगलौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें