फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान बेच रहे छह अवैध वेंडरों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने डोसनी रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेच रहे छह अवैध वेंडरों को पकड़ लिया। जबकि कई चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए वेंडरों का चालान कर दिया गया। वहीं, 14 वेंडरों को वांछित घोषित किया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले वेडरों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान चलाया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिलने पर आरपीएफ ने डोसनी रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। छह अवैध वेंडरों को खानपान सामग्री के साथ पकड़कर थाने ले गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अंकित पुत्र श्याम, मोनू पुत्र मागेराम, शुभम पुत्र किरत पाल, अमन पुत्र बाबूराम निवासी मोहम्मदपुर, प्रीतम सिंह पुत्र कलीराम निवासी डोसनी और उस्मान पुत्र मोहम्मद निवासी मखियाली कला बताए। आरपीएफ ने पकड़े गए सभी आरोपियों का रेलवे एक्ट की धाराओं में चालान कर दिया। जबकि फरार हुए 14 लोगों को वांछित घोषित किया है।
आरपीएफ प्रभारी सोनी शर्मा ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है। मौके से जो फरार हुए हैं, उन्हें वांछित घोषित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें