हल्द्वानी के गोलापार में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एंबिशन पब्लिक स्कूल, झबरेड़ा की छात्रा वेदांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ ही झबरेड़ा क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विद्यालय के ताइक्वांडो कोच रोबिन सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। वेदांशी ने हरिद्वार जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 30 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। वेदांशी की सफलता पर विद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विश्वास सिंह पंवार, डॉयरेक्टर सोनम रॉस पंवार और प्रधानाचार्या पूजा सतसंगी ने छात्रा व कोच रोबिन सैनी को सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए वेदांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद