नारसन कस्बे में स्तिथ राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रांगण में हो रहे खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी के दूसरे दिन बालिकाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे दर्जाधारी मंत्री अजीत सिंह, शोभाराम प्रजाति, श्यामवीर सैनी के अलावा, राजीव राणा, प्रितोष धारीवाल, योगेश, इंद्रजीत का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंकरियाल ने स्वागत किया। दर्जाधारी मंत्री शोभाराम प्रजापति ने झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ शुरुआत की।
इस दौरान अंडर-19 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में वर्णिता प्रथम सना द्वितीय व शिवांगी तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में चांदनी प्रथम, गुड्डन द्वितीय और निधि तृतीय रही। 300 मीटर दौड़ में आस्था प्रथम, वंशिका द्वितीय और सानिया तृतीय रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में पीहू प्रथम महिमा द्वितीय व निकिता तृतीय रही।
अंडर-14 बालिका वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में अंशी प्रथम, अंशु द्वितीय और गुंजन तृतीय रही। 60 मीटर दौड़ में भव्य प्रथम आदि द्वितीय और मान्या तृतीय रही। 600 मीटर दौड़ में तनु प्रथम रितिका द्वितीय और इलमा तृतीय रही। इस दौरान मनीष, कृष्णपाल, नितीन, अरुण, पवन, कुशलजीत, राजीव, विनोद आदि मौजूद रहे।