डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर नाटिका का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एकेडमी प्रबंधक जसवीर बसेड़ा निदेशक दिग्विजय सिंह और प्रधानाचार्य कुसुम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का व्यक्तित्व असाधारण था। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता, कुरीतियों और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए समाज को समानता व कुरीतियों के खात्मे का संदेश दिया।
मनस्वी, स्नेहा, इशिका, आरोही, अंकिता, दिव्यांशी, आकांक्षा व आरजू ने डांस ऑफ डॉ. आंबेडकर, मीनाक्षी, स्नेहा, अनन्या, लक्ष्मी, रीतिका, वानवी और एंजेल ने बुद्धम शरणम गच्छामि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिव्या, आरव, पायल, श्वेता, वंदना, श्रुति, आर्या, दिव्यांशी, आकांक्षा, आरजू, आव्या, श्रद्धा, आरुषि, सिमरन, हर्षिका, इशिका, आरोही, अंकित, अनन्या, विवा, अवनी, मानवी और अवनी पंवार ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर नाटिका प्रस्तुत की।