फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्वयं सहायता समूह के मुर्गी फार्म में तोड़फोड़ और चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ठसका में एक महिला स्वयं सहायता समूह के मुर्गी फार्म में तोड़फोड़ और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। समूह की सचिव ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर 90 बोरे चिकन फीड चोरी करने और फार्म को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ठसका गांव निवासी रेखा रानी जो कि लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि समूह की महिलाओं ने गांव के ही धर्मवीर से जमीन किराए पर लेकर एक मुर्गी फार्म संचालित किया था। 8 जनवरी की शाम जब फार्म पर काम करने वाले मजदूर घर लौट आए तब वहां जमीन मालिक धर्मवीर और उसका नौकर भूरा मौजूद थे।



09 जनवरी की सुबह जब समूह की महिलाएं फार्म पर पहुंचीं तो वहां रखे 90 बोरे चिकन फीड गायब थे। रेखा रानी का आरोप है कि जब उन्होंने फीड के बारे में धर्मवीर से पूछताछ की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप यह भी है कि अब आरोपी ने जमीन से मुर्गी फार्म के सारे सबूत भी मिटा दिए हैं।
विज्ञापन


कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्मवीर और उसके नौकर भूरा निवासी ठसका के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें