उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के देखरेख में उत्तराखंड की अंडर-18 बालक रग्बी टीम बुधवार को रुड़की रेलवे स्टेशन से हैदराबाद के लिए रवाना हुई। टीम 10 एवं 11 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-18 रग्बी 7वीं चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में देशभर की मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी।
टीम के रवाना होने के अवसर पर उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। अध्यक्ष सूर्यकांत ने खिलाड़ियों को आधिकारिक टीम किट वितरित की और टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए हैदराबाद के लिए रवाना किया।
इस दौरान उत्तराखंड बालक टीम में अर्नव सैनी,
अमित रावत,
शिवम,
हर्षित बोरा,
अनुराग चौपड़ा, शिवा सैनी,
कर्तव्य शर्मा,
प्रशांत कुमार यादव,
आर्यन,
प्रिंस,
रवि कुमार,
सुधांशु शामिल हैं। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में रग्बी खेल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड रग्बी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। इस दौरान खिलाड़ियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। उत्तराखंड रग्बी परिवार ने पूरी टीम की सफलता की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि प्रदेश की बेटे शानदार प्रदर्शन कर राज्य के लिए गौरव हासिल करेंगे।