फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार बोले- कांग्रेस में जाने का सवाल ही नहीं, जन निर्माण पार्टी से लड़ूंगा चुनाव

Wed, 07 Oct 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

उमेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के उन नेताओं के समर्थन में नारे लगाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है, जो कभी उनके घर की दहलीज पर बैठते थे। उन्होंने कहा कि वह किसी नेता के टिकट पर निर्भर नहीं हैं।
विज्ञापन
विधायक उमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को संबोधित करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस में जाने का कोई शौक नहीं है और वह जल्द ही जन निर्माण पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव वह इसी पार्टी के टिकट पर लड़ेंगे।

विज्ञापन


उमेश शर्मा ने कहा कि वह किसी भी सूरत में कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के उन नेताओं के समर्थन में नारे लगाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है, जो कभी उनके घर की दहलीज पर बैठते थे। उन्होंने कहा कि वह किसी नेता के टिकट पर निर्भर नहीं हैं।

रुड़की: पूर्व पत्नी के आरोपों पर बोले मोहम्मद शमी, 'उमेश कुमार मेरे भाई, कोई झगड़ा नहीं करा सकता'
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

विधायक ने यह भी कहा कि यह प्रचार गलत है कि कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें पार्टी में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विरोधियों पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को पीछे लगाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें