फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उत्तराखंड लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को तहसील भगवानपुर के सभागार में संपन्न हुए। चुनाव में संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया।
विज्ञापन




चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से सुंदर सिंह तोमर को जिला अध्यक्ष और मनीष गुप्ता को जिला महामंत्री चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में मोहित कुमार और दाऊद अली को उपाध्यक्ष, विनीत कुमार को संगठन मंत्री, मनोहर लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष और कुमारी नीलम चौहान को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कर्यक्रम के दौरान तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में लेखपाल और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें