फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अस्थायी दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा

विज्ञापन
कलियर में अस्थायी दुकानों से मीटर उतराने पर हंगामे के बीच ऊर्जा निगम की टीम से बात करते जनप्रति
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की ओर से सिंचाई विभाग की भूमि पर लगी अस्थायी दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने और मीटर उतारने की कार्रवाई पर बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। नगर पंचायत प्रतिनिधियों और ऊर्जा निगम अधिकारियों के बीच घंटों तक नोकझोंक चली। बाद में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच वार्ता के बाद फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अनिता सैनी और अवर अभियंता गोपाल सैनी के नेतृत्व में टीम कलियर पहुंची। टीम ने अस्थायी दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए और कई दुकानों के मीटर भी उतार लिए। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद गुलफाम साबरी, डॉ. शहजाद, राशिद अली, नाजिम त्यागी, दिलबाग और मौसम अली समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ऊर्जा निगम अधिकारियों पर बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि ईद जैसे बड़े त्योहार से पहले और बिना नोटिस दिए दुकानदारों के कनेक्शन काटना उचित नहीं है।

इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद ने दुकानों से उतारे गए मीटर को दुकानदारों को वापस कराए। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उपखंड अधिकारी ने मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता एके मिश्रा और पुलिस को दी। सूचना पर अधिशासी अभियंता और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन


बातचीत के बाद फिलहाल कनेक्शन काटने की कार्रवाई रोक दी गई। साथ ही नगर पंचायत प्रतिनिधियों को अस्थायी दुकानों से संबंधित दस्तावेज लेकर कुछ दिन बाद कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद ने कहा कि बिना सूचना के और नोटिस दिए बिना मीटर हटाने की कार्रवाई का विरोध किया गया है। पहले दुकानदारों को नोटिस दिया जाना चाहिए था। वहीं एसडीओ अनिता सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्थायी दुकानों पर लगे मीटर हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कुछ समय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें