फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर से शिवगढ़ गांव की ओर जाने वाले मार्ग किनारे खेत में शुक्रवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों पर रात में गोवंश की हत्या कर अवशेष खेत में फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यकर्ताओं ने लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर अवशेष रखकर प्रदर्शन किया। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने खेत में गोवंश की हत्या कर अवशेष फेंक दिए। शुक्रवार सुबह किसान खेत में पहुंचा तो उसकी नजर अवशेषों पर पड़ी। उसने ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बजरंग दल के जिला मंत्री जिवेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे कार्यकर्ता अवशेष लेकर लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोवंश हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा है और सावन के महीने में ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें