भगवानपुर बढेड़ी गांव में गलत इंजेक्शन लगाने से हुई भैंस की मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा करते ग्रा
- फोटो : ROORKEE
बढेड़ी गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को टीकाकरण के दौरान एक पशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीण ने पशु चिकित्सक पर पशु को गलत टीका लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने मामले को जैसे तैसे कर शांत किया। पशुपालन विभाग ने एक टीम बनाकर पशु का पोस्टमार्टम कराया।
बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग की ओर से भगवानपुर के ग्राम बढ़ेडी में एक टीम पशुओं का टीकाकरण कर रही थी। इस दौरान इमरान की पशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित ने पशुपालन विभाग की टीम पर पशु को मारने का आरोप लगाया। इस पर पशु चिकित्सा प्रभारी भगवानपुर डॉक्टर मुकेश गौड़ का कहना था कि पशु को टीका नहीं लगाया गया है। उसकी मौत किसी और कारण से हुई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हंगामा होता देख कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के पक्ष में आकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। हंगामा बढ़ते देख पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। भगवानपुर पशु चिकित्सा प्रभारी डा. मुकेश गौड़ ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम मेें डॉ. उमेश भट्ट, डॉ. पंकज जाटव, डॉ. मुकेश गौड़, डॉ. ललित, डॉ. मनीष आदि ने गांव में पहुंचकर पशु का पोस्टमार्टम किया।
पशु को टीका नहीं लगाया गया। उसकी मौत किसी और कारण से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का कुछ पता लग पाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मुकेश गौड़, प्रभारी, पशु चिकित्सालय भगवानपुर