फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हंगामा, ग्रामीण ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सैन्य क्षेत्र से होकर जाने वाले रास्ते को लेकर फिर सेना और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रास्ते में ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सैन्य क्षेत्र से होकर गुजरने वाले भंगेड़ी मार्ग को लेकर पिछले आठ माह से सेना और ग्रामीणों के बीच विवाद चला आ रहा है, लेकिन अभी तक रास्ते का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण भंगेड़ी मार्ग पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीण रास्ते में ही धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान पदम सिंह रोड ने कहा कि प्रशासन लगातार झूठा आश्वासन दे रहा है, लेकिन अभी तक रास्ते की समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया है। उन्होंने कहा कि उनका सेना से कोई विवाद नहीं है। वह सिर्फ प्रशासन से ग्रामीणों को रास्ता देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जिद पर अड़े रहे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान अफजाल, इरफान, जावेद, वाजिद और शबरदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें