फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अंडरग्राउंड बिजली लाइन से डायट की बाउंड्रीवाल हुई खोखली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की की बाउंड्रीवाल के पास अंडरग्राउंड बिजली की लाइन डालने के कार्य से दीवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बाउंड्रीवाल की बुनियाद खोखली होने के कारण इसके गिरने का खतरा जताया जा रहा है। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने दीवार के कमजोर होने और इसके गिरने की आशंका जताते हुए मामले को गंभीर बताया है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि डायट परिसर के आसपास अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालने के लिए खोदाई का कार्य किया गया है। इस दौरान बाउंड्रीवाल की बुनियाद के पास मिट्टी हटने से दीवार की नींव कमजोर हो गई है। इसके कारण दीवार के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो दीवार को नुकसान पहुंच सकता है। इससे संस्थान परिसर की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। कहा कि अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालना आवश्यक कार्य है लेकिन इसके साथ ही आसपास मौजूद निर्माणों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है ताकि संस्थान को होने वाली क्षति से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें