फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टोली-पठानपुरा में डलेगी अंडरग्राउंड पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला टोली और पठानपुरा के लोगों को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। पालिका की ओर से नाइयों वाले तालाब से हाईवे के नाले तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने का निर्णय लिया गया है। इस पूरी विकास योजना पर 23.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, धरातल पर कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि दोनों मोहल्लों के लोग पिछले कई वर्षों से गंभीर जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे और नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हल्की बारिश में भी गलियों और घरों में गंदा पानी भर जाता था। अब अंडरग्राउंड पाइप लाइन डलने से जलनिकासी सुचारू हो जाएगी और हजारों की आबादी को इस पुरानी समस्या से राहत मिल सकेगी।
मोहल्ला टोली व पठानपुरा में जलभराव की समस्या बहुत पुरानी और गंभीर थी। इसे लेकर स्थानीय निवासी लंबे समय से परेशान थे। जनता की इस समस्या को प्राथमिकता पर हल करना नगर पालिका की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

नाइयों वाले तालाब से हाईवे के नाले तक अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने की इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। धरातल पर काम शुरू करा दिया गया है ताकि बरसात या आम दिनों में भी पानी की सुचारू निकासी हो सके। क्षेत्र के हजारों लोगों को इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके। - उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें