तीव्र गति से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक फार्म हाउस की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी विरेन्द्र कुमार एड ने पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लिब्बरहेड़ी गांव के पास उनका फार्म हाउस है। 16 मई को सुबह करीब 5:30 बजे एक ट्रक मुजफ्फरनगर की ओर से तीव्र गति से आ रहा था जो अनियंत्रित होकर उनके फार्म हाउस की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। ट्रक के अंदर घुसने से चौकीदार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।