फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोरी कर रुपये निकालने वाले चाचा-भतीजे धरे

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गए एटीएम चोरी कर पैसे निकालने वाले आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
टेंपो सवार व्यक्ति का पर्स चोरी कर एटीएम से हजारों रुपये की नगदी निकालने वाले आरोपी चाचा-भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने एटीएम से नगदी निकालकर ब्रांडेड जूते और कपड़े खरीदे थे। पुलिस ने दोनों के पास से खरीदा गया सामान और हजारों की नगदी बरामद की है। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलाप नगर निवासी सईद का पर्स चार दिन पूर्व टेंपो में बैठने के दौरान चोरी हो गया था। पर्स में एटीएम कार्ड भी रखा हुआ था, जिसमें पिन कोड भी लिखा था। पर्स चोरी करने वालों ने एटीएम कार्ड के जरिये खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए थे। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद खाते से रकम निकालने का पता चला था। सईद ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बैंक से जानकारी लेने के बाद एटीएम के सीसीटीवी खंगाले तो आरोपियों का पता चला। पुलिस ने दोनों की पहचान कर बुधवार को बहादारबाद के पास गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि रामकुमार और उसके भतीजे शुभम निवासी भारापुर भौरी, थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 90 हजार निकालने के बाद नया मोबाइल, दो जोड़ी ब्रांडेड जूते और शर्ट खरीदी थी।उनके पास से 11 हजार रुपये और एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक शुभम के नाम पर है। शुभम ने एटीएम कार्ड स्वैप करा बाइक में पेट्रोल भी डलवाया था। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई संजय नेगी, सिपाही प्रवीण कुमार और हुकम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

--
एसआई की मेहनत लाई रंग
आरोपी चाचा-भतीजे को पकड़ने में एसआई संजय नेगी की मेहनत रंग लाई। उन्होंने बिना देर किए बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि किस एटीएम से रुपये निकाले गए थे। इसके बाद उन्होंने एटीएम की फुटेज खंगाली। साथ ही जिस पेट्रोल पंप से कार्ड स्वैप करा पेट्रोल डलवाया गया था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो इसके बाद आरोपी हत्थे चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें