फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उधार सामान देने से मना करने पर मामा-भांजे को पीटा

Sun, 01 Mar 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

लक्सर। उधार सामान देने से मना करने पर दुकान पर बैठे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शोर सुनकर बीच बचाव कराने पहुंचे युवक के मामा के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे भी लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी अमित, विनय, अर्जुन और मैनपाल निवासीगण ग्राम गंगनौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गंगनौली गांव निवासी अंकित ने तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई विनीत की गांव में दुकान है। 26 फरवरी को उनका भांजा निखिल निवासी बसेड़ी मुजफ्फरनगर दुकान पर बैठा था। इस दौरान गांव के ही अमित उर्फ फौजी दुकान पर उधार सामान लेने के लिए आया। निखिल के सामान उधार न देने पर फौजी ने उसके साथ गाली गलौज की। अमित के चचेरे भाई विनय, अर्जुन और मैनपाल भी वहां आ गए और निखिल के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर वह दुकान पर गए। आरोप है कि, विनय ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे उनके सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें