फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागी समाज शुरु से ही जनहित के कार्यों में निभा रहा भूमिका

विज्ञापन
रुड़की में मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी व भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की की ओर से सोमवार को दिल्ली रोड स्थित कर्नल एनक्लेव कॉलोनी में समिति सदस्य अनिल त्यागी के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें त्यागी समाज के वरिष्ठ सदस्य अरुण त्यागी को मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने एवं बृजेश त्यागी को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान समिति अध्यक्ष नवीन त्यागी ने कहा कि समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि ऐसे लोगों को जनता क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए चुन रही है। साथ ही राजनीतिक दल भी त्यागी समाज के लोगों को अहम जिम्मेदारी प्रदान कर रहे हैं। समाज शुरू से जनहित एवं सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाने का काम कर रहा है। समाज की त्यागी परिवार परिचय पत्रिका का प्रकाशन भी जल्द होने जा रहा है। उन्होंने त्यागी समाज के लोगों से अपील की यदि त्यागी समाज का कोई भी पारिवारिक सदस्य परिचय पुस्तिका में कोई परिवर्तन चाहता है तो वह सूचित कर दे। इस दौरान त्यागी पारिवारिक पत्रिका समिति के अध्यक्ष जेडी त्यागी, नवीन त्यागी, श्याम कुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, संदीप त्यागी, मुनेश त्यागी, सतीश त्यागी, प्रमोद त्यागी, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें