फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर आशाराम की मूर्ति लगवाएगा त्यागी सभा

विज्ञापन
रुड़की स्थित चौधरी चरण सिंह कालोनी में आयोजित त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की बैठक में विचार रखते - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
जनसेवा के कार्यों एवं संगठन की शक्ति से ही समाज का भला हो सकता है। इसलिए हम सब को निरंतर समाज और राष्ट्र सेवा को आत्मसात करके आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

ये विचार त्यागी विकास एवं कल्याण सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी ने चरण सिंह कॉलोनी रुड़की में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यक्त किए। सुशील त्यागी ने चार माह की संगठन की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। लॉकडाउन में समाज की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि भेजने और जरूरतमंदों को मास्क तथा खाद्य सामग्री वितरित करने की भी जानकारी दी गई। प्रदेश महामंत्री परतोष त्यागी ने बताया कि सभा आगामी दिनों में पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाएगा। ग्राम स्तर पर कोराना से बचाव के लिए जन जागरण चलाया जाएगा। सभा की ओर से रुड़की नगर निगम क्षेत्र में महावीर चक्र विजेता शहीद मेजर आशाराम त्यागी की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस अवसर पर जेडी त्यागी, डॉक्टर अभिषेक त्यागी, अशोक त्यागी, योगेश त्यागी, धीरेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, बाबूराम त्यागी, योगेश कुमार, सतीश त्यागी ,धर्मपाल त्यागी, पवन प्रधान, मास्टर शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें