IIघायल पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर, दोनों पक्षों में बना हुआ है तनाव
I
I I
Iबृहस्पतिवार देर शाम का मामला, पुलिस ने मामला कराया था शांत
I
I सरठेड़ी शाहजहांपुर में कुछ युवक बाइक से पटाखे छोड़ते हुए निकले तो दूसरे पक्ष के युवकों ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घायल पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। वहीं, दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
I
I
I
Iभगवानपुर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी मुस्लिम समुदाय के दो युवक बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक लेकर गांव में जा रहे थे। आरोप है कि इस बीच दोनों युवकों ने साइलेंसर से तेज आवाज में पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। इस पर रास्ते में खड़े दूसरे पक्ष के युवकों ने उन्हें रोक लिया और पटाखे छोड़कर शोर करने पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों के युवकों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हो गई।
I
Iमामला अलग-अलग समुदाय का होने पर पुलिस आननफानन मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं मारपीट में घायल हुए विकार और सलमान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।I