फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से छुड़ा ले गए दो ट्रैक्टर ट्रालियां

Tue, 21 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक सूचना पर पुलिसकर्मियों ने खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली, लेकिन कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे खनन माफिया जबरन इन्हें छुड़ा ले गए। घेराबंदी कर पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दोनों ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। साथ ही छह-सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस को सोमवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि अवैध खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां लाई जा रही हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सालियर के समीप खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। उसके बाद चालकों ने एक फोन किया और मौके पर 10-12 लोग पहुंच गए और जबरन ट्रैक्टर ट्रालियां छुड़ा कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी को घटना से अवगत कराया। उसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। साथ ही एक आरोपी को भी दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मनोज कुमार सैनी निवासी सलेमपुर है। घटना के संबंध में मनोज कुमार सैनी और सालियर निवासी बॉबी को नामजद करते हुए छह-सात अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें