फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्कूल के लिए निकलीं दो किशोरियां रहस्यमय तरीके से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला से स्कूल के लिए निकलीं दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 24 अगस्त को सुबह करीब 07:30 बजे कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर पढ़ने के लिए गई थी। उसके साथ दूसरे मोहल्ला निवासी एक अन्य व्यक्ति की पुत्री जिसकी उम्र 16 वर्ष है और 10वीं की छात्रा है। सुबह 7:30 बजे मोहल्ला किला स्थित जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद से दोनों किशोरियां घर वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों ने दोपहर से ही दोनों किशोरियों को इधर-उधर काफी तलाशा लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें