फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप को बेटों ने पीटा, एक पकड़ा, दूसरा फरार

Wed, 17 Feb 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में बेटों ने अपने बाप को पीट दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। जबकि दूसरे मामले में आरोपी बेटा फरार हो गया।
विज्ञापन

रामपुर डांडी निवासी मुशर्रफ मंगलवार की रात अपने पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। आसपास के लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव कराते हुए पुलिस को सूचना दी। चेतक पुलिस आरोपी मुशर्रफ को पकड़कर कोतवाली ले आई और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वहीं गणेशपुर निवासी बुजुर्ग राजकुमार के साथ उसके बेटे पंकज ने मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आई अपनी मां के साथ भी आरोपी ने धक्का मुक्की की। इसके बाद वह फरार हो गया। बुधवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचे परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि पहले मामले में आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें