फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले के दौरान नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बुग्गावाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सावनशेर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32.60 ग्राम स्मैक बरामद की है। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना बुग्गावाला पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सावनशेर के पास बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 32.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने कुछ बड़े ड्रग तस्करों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहबान और नदीम निवासी गांव सिकरोड़ा भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक के अलावा बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें